बाजपुर। एफसीआई में एक वाहन को लेकर व्यापारी और होमगार्ड भिड़ गए। खबर मिलते ही लोगाें की भीड़ लग गई। दोनों पक्षों ने कोतवाली पहुंचकर एक दूसरे पर अभद्रता और मारपीट करने का आरोप लगाया। व्यापारियों ने हंगामा के दौरान सोने की चेन गायब होने का भी आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
रविवार को दोपहर बेरिया दौलत रोड स्थित एफसीआई में एक वाहन को लेकर व्यापारी और होमगार्डो के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच हाथापाई हो गई। खबर मिलते ही लोगों की भीड़ लग गई। इस मामले को लेकर दोनों पक्षों के लोग कोतवाली में एसएसआई सलाउद्दीन से मिले। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर अभद्रता और मारपीट करने का मौखिक रूप से आरोप लगाया। इधर होमगार्ड कंमाडर इंदरजीत सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई इस मामले को आपस में निपटा लिया जाएगा।