फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीपीएस के बयान से भड़का पंजाबी समुदाय

Mon, 31 Dec 2012 05:30 AM IST
Udham singh nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
किच्छा। पंजाबियों को उत्तराखंड का मूल निवासी न मानकर बाहरी बताए जाने से गुस्साए पंजाबी समाज के लोगों ने उत्तराखंड रक्षा मोर्चे के अध्यक्ष टीपीएस रावत का पुतला फूंका। साथ ही इसे पंजाबी समुदाय का अपमान बताया।
विज्ञापन

दीनदयाल चौराहे पर एकत्र हुए पंजाबी समाज के लोगों ने रावत के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया। सभा के नगराध्यक्ष ओम प्रकाश दुआ ने कहा रावत अपने आप को उत्तराखंड का हितैषी कहते हैं। उनका कहना था टीपीएस अपनी गलती को सुधारते हुए पंजाबी समाज से माफी मांगे, अन्यथा टीपीएस के खिलाफ उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान विधायक राजेश शुक्ला, सभा जिलाध्यक्ष ठाकुर दास सुखीजा, अशोक मित्रा, पवन फुटेला, प्रमोद ठुकराल, अरुण तनेजा, धर्मराज जायसवाल, राज पपनेजा, हरीश मिड्डा, विवेकदीप सिंह, विवेक राय, सतीश अरोरा, अंकुर पपनेजा, सुदर्शन ठुकराल, अशोक बाबा, सतपाल गाबा, राजकुमार ठुकराल, चंद्रमोहन फुटेला, गौरव डूमरा, संजय भारद्वाज, प्रवीन रहेजा, हरी किशन चौधरी, मेजर सिंह, गुरप्रीत सिंह, जसपाल सिंह, प्रीतम सिंह कपूर, सन्नी छाबड़ा, किशन लाल आहूजा, संजीव खन्ना, संतोष शर्मा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें