फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा में सभी का हित सुरक्षित : राजभर

Wed, 12 Dec 2012 05:30 AM IST
Udham singh nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। बहुजन समाज पार्टी में सभी वर्गों का हित सुरक्षित हैं। पार्टी में किसी के साथ भेदभाव नहीं किया जाता है। इस पार्टी की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं हैं। यह बात बसपा के प्रदेश प्रभारी रामअचल राजभर ने अंबेडकर पार्क में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही।
विज्ञापन

रामअचल राजभर ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टियों ने आज तक जिस प्रदेश पर राज किया है, उसे गर्त में धकेल दिया है। वहां पर महंगाई हावी है। यह दोनों पार्टियां जब भी सत्ता में आती हैं तो भ्रष्टाचार को बोलबाला रहता है। भू-माफिया और बदमाश हावी हो जाते हैं। इसलिए इन पार्टियों और इनके कार्यकर्ताओं के बहकावे में न आएं। इससे पूर्व गदरपुर विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर विधानसभा चुनाव लड़ चुके जरनैल सिंह काली ने अपने समर्थकों के साथ बसपा की सदस्यता ग्रहण की। सम्मेलन को वरिष्ठ बसपा नेता सूरजमल, पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन, कोषाध्यक्ष नरेश ग्रोवर, नगर अध्यक्ष राकेश गुलाटी सुभाष छाबड़ा आदि ने संबोधित किया। इस मौके पर हाजी फरमान, सतपाल ठुकराल, सदानंद आजाद, त्रिलोक सिंह मक्कड़, सुबोध शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें