फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड ने जीते तीन स्वर्ण और दो कांस्य

Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
Udham singh nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। पंजाब के समराला में नोर्थ इंडिया पॉवर लिफ्टिंग चैंपियनशिप प्रतियोगिता 15 से 18 नवंबर तक आयोजित की गई। प्रतियोगिता में उत्तराखंड की टीम ने प्रतिभाग कर तीन स्वर्ण एवं दो कांस्य पदक जीते।
विज्ञापन

चैंपियनशिप प्रतियोगिता में 53 किग्रा भार वर्ग में देव सिंह ने प्रतिभाग करते हुए कुल 440 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता, जबकि राजेश कुमार ने कांस्य पदक जीता। वहीं 66 किग्रा भार वर्ग में सुल्तानपुर पट्टी स्पोर्ट्स क्लब के शक्ति सिंह ने प्रतिभाग करते हुए 205 किलो की स्कावर्ट 110 किलो की बैंच प्रेस तथा 215 किलो की डेडलिफ्ट कुल भार 530 किलोभार उठाकर स्वर्ण पदक जीता। वहीं 83 किलो भार वर्ग में बल्देव सिंह ने 635 किलो भार उठाकर स्वर्ण पदक हासिल किया। उधर सुमित चौधरी ने 610 किलो भार उठाकर कांस्य पदक जीता। शुक्रवार को खिलाड़ियों के काशीपुर पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर सांसद केसी सिंह बाबा, उत्तराखंड पॉवर लिफ्टिंग एसोसिएशन के महासचिव शक्ति सिंह पठानिया, पूर्व नेशनल एवं एशिया चैंपियन फैय्याज अहमद, मुकेश मेहरोत्रा, गुरुमुख सिंह, शिवकुमार गुप्ता, अमित कुमार, आसिफ रजा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें