फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हो सकता है डीएसआर में संशोधन

Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
Udham singh nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। कृषि विभाग की राष्ट्रीय कृषि विकास योजना में निर्माण कार्य कराने में आ रही दिक्कतें दूर हो सकती हैं। विभाग के वर्तमान डीएसआर (डिस्ट्रिक्ट शेड्यूल ऑफ रेट) को बढ़ाने एवं आवश्यक संशोधन करने पर डीएसआर कमेटी में सहमति बन गई है। संशोधन संबंधी प्रस्ताव लोनिवि को भेज दिया गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को डीएसआर कमेटी की बैठक कमेटी अध्यक्ष एवं सीडीओ धीराज सिंह गर्ब्याल की अध्यक्षता में हुई। इसमें कृषि विभाग की आरकेवीवाई के तहत निर्माण कार्यों की दर कम होने से आ रही दिक्कतों पर प्रमुखता से उठाया गया। कृषि विभाग अधिकारियों ने बताया कि पिछले साल निर्माण दरों में कमी किए जाने से कोई भी ठेकेदार टेंडर करने को तैयार नहीं है। वर्तमान में जेसीबी से मिट्टी खुदान के लिए 11.34 रुपया और पत्थर कटान की दर 650 रुपया प्रति घन मीटर निर्धारित है, लेकिन इस दर में ठेकेदार टेंडर करने को राजी नहीं है। लिहाजा, समय पर निर्माण कार्य नहीं हो पा रहे हैं। बैठक में निर्णय लिया गया कि वर्तमान महंगाई की दर को देखते हुए रेटों में संशोधन किया जाएगा। इस मौके पर मुख्य कृषि अधिकारी पीके सिंह, डीएचओ हरीश चंद्र आर्या, सिंचाई विभाग ईई डीएस कछुवाहा, ईई लोनिवि डीपी सिंह, कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी आरके खुल्वे, जेई हरीश कांडपाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें