रुद्रपुर। मोहर्रम को लेकर अमन कमेटी की बैठक हुई। इसमें निर्धारित रूटों से ही ताजिए निकाले जाने की अपील की गई। साथ ही पानी, बिजली व साफ सफाई की व्यवस्था की भी मांग उठाई गई।
25 नवंबर को होने वाले मोहर्रम को लेकर कोतवाली में एसडीएम ईला गिरी व सीओ पंकज भट्ट की अध्यक्षता में अमन कमेटी की बैठक हुई। बैठक में मुस्लिम समाज के लोगों ने मोहर्रम पर शहर में सफाई व्यवस्था करने के साथ ही बिजली व पानी की व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग उठाई। साथ ही कहा कि शहर में शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला व पुलिस प्रशासन का सहयोग किया जाएगा। एसडीएम ने बिजली विभाग के ईओ प्रदीप चौधरी, पालिका व जल संस्थान के अधिकारियों से मोहर्रम पर व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। सीओ भट्ट ने अपील की कि ताजिए निर्धारित रूट पर ही निकाल जाए। बैठक में प्रभारी कोतवाल केपी टम्टा, मोलाना जाहिद रजा रिजवी, नदीम खान, वाहिद खान, अमिर हुसैन, अनवर खान, अबरार, मो.रफिक, अनवार खान, मोविन खान, जरिफ मलिक, बाबू शाह समेत एसआई अंबेराम आर्या, मनीष खत्री, भुवन चंद्र जोशी, सलाउद्दीन, कृष्ण कुमार आदि मौजूद थे।
सफाई के निर्देश
रुद्रपुर। मोहर्रम पर साफ सफाई व्यवस्था को लेकर नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा.अविनाश खन्ना ने सफाई कर्मचारियों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने सभी मार्गों की साफ सफाई एवं पेयजल के लिए टैंकर की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।