फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चकमा देकर काशीपुर पहुंचे ठुकराल

Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
Udham singh nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। पुलिस को चकमा देकर विधायक राजकुमार ठुकराल अपने समर्थकों के साथ काशीपुर पहुंच गए और वहां उन्होंने भाजपा विधायक हरभजन सिंह चीमा समेत कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।
विज्ञापन

भाजपाइयों का कहना था कि उन्हें सूचना मिली है कि रामपुर विधायक के लोग काशीपुर पहुंचे हैं। इससे भड़के रुद्रपुर विधायक राजकुमार ठुकराल, किच्छा विधायक राजेश शुक्ला व खटीमा विधायक पुष्कर सिंह धामी कार्यकर्ताओं के साथ काशीपुर को रवाना हो गए। इसकी सूचना मिलते ही प्रभारी कोतवाल केपी टम्टा पुलिस फोर्स के साथ काशीपुर रोड स्थित रेलवे क्रासिंग पर पहुंचे और भाजपाइयों को रोक दिया। गुस्साए भाजपा कार्यकर्ताओं ने काशीपुर रोड पर धरना दिया। इससे मुख्य हाईवे पर जाम लग गया। भाजपाइयों का कहना था कि किसी भी सूरत में जिले का माहौल खराब नहीं होने दिया जाएगा। आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार सांप्रदायिक ताकतों को संरक्षण दे रही है। यही वजह है कि रामपुर से विधायक के लोग तो काशीपुर पहुंच चुके हैं, लेकिन उन्हें रोका जा रहा है। इस पर प्रभारी कोतवाल केपी टम्टा ने विधायक ठुकराल, शुक्ला व धामी से वार्ता कर बमुश्किल उन्हें काशीपुर जाने से रोका। देर सायं रुद्रपुर विधायक ठुकराल पुलिस को चकमा दे कर काशीपुर पहुंच गए। इस अवसर पर कमलेंद्र सेमवाल, संदीप डोगरा, विकास शर्मा, धर्मकोली, शन्नी पुनियानी, अजय यादव, भरत मिश्रा, राकेश सिंह, तरूण दत्ता, राजीव कक्कड़, अशोक यादव समेत तमाम भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

जाम से परेशान हुए लोग
रुद्रपुर। काशीपुर जाने से रोकने के दौरान भाजपाई काशीपुर रोड पर ही धरने में बैठ गए। इससे करीब आधे घंटे तक काशीपुर मार्ग पर जाम लगा रहा। जाम लगने से काशीपुर हाईवे के दोनों और वाहनों की लंबी कतार लग गई। इससे लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें