फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू भीड़ पर पुलिस ने किया लाठी चार्ज

Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
Udham singh nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। ग्राम बांसखेड़ा कलां में जमीन के विवाद में हुई तीन लोगों की हत्या के बाद काशीपुर में दिनभर बवाल रहा। महाराणा प्रताप चौक पर उग्र भीड़ ने कब्जा कर लिया। भीड़ पर पुलिस ने लाठी चार्ज और दो राउंड हवाई फायरिंग कर स्थिति को संभाला।
विज्ञापन

बुधवार को ग्राम बांसखेड़ा से पुलिस द्वारा खदेडे़ गए आक्रोशित युवकों ने काशीपुर पहुंच कर महाराणा प्रताप चौक पर जाम लगा दिया। धीरे-धीरे लोगों की संख्या बढ़ गई। एकाएक चौक पूरी तरह से अराजक तत्वों के कब्जे में आ गया। उनके पास लाठियां भी। इतना ही नहीं उन्होंने दुकानों के ऊपर लगी पुलिस की जनता के नाम अपील की फ्लेक्सी सहित अन्य फ्लेक्सियां फाड़ दीं। इन हरकतों को देख दूसरे संप्रदाय के कुछ युवक विरोध में उतर आए, लेकिन पीएसी ने उन्हें खदेड़ दिया।
पुलिस ने फिर महाराणा प्रताप चौक पर कब्जा किए लोगों पर लाठियां भांज कर खदेड़ दिया। भीड़ ने पुलिस-पीएसी जवानों पर महाराणा प्रताप चौक के निकट स्टेशन रोड व रामनगर रोड पर पथराव किया। पुलिस हवाई फायरिंग कर स्थिति को संभाला। हद तो यह रही कि युवकों के दो-तीन गुटों ने पुलिस पर कई बार पथराव कर हमला किया। फिर तो पुलिस ने सभी मार्गों पर लाठीचार्ज कर किया। जिससे बाजार में सन्नाटा छा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें