फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकों में पचास के नोटों का टोटा

Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
Udham singh nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। जिले के अधिकांश बैंकों में पचास रुपये के नोटों का टोटा हो गया है। सहालग में पचास के नोट की डिमांड सबसे ऊपर है। इसके लिए लोग मारे मारे फिर रहे हैं। कई बैंकों के चक्कर काटने के बाद भी उन्हेें निराश ही होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सहालग में पचास, बीस और दस रुपये के नोटों की डिमांड बढ़ जाती है। इस बार सबसे अधिक डिमांड पचास रुपये के नोटों की है। शादी में दान-दक्षिणा देने की परंपरा बहुत पहले से चली आ रही है। लिहाजा लोग दान-दक्षिणा में अपनी क्षमतानुसार नकदी देते हैं। शादी के सीजन में पचास की नोटों की डिमांड बढ़ जाती है। लोग भी समय पर नए नोटों के इंतजाम में जुट जाते हैं। लेकिन इस बार बैंकों में सौ, पांच सौ, दस, बीस के नोट तो उपलब्ध हैं। लेकिन पचास के न तो नए नोट बैंक शाखाओं में मिल पा रहे हैं और न ही पुराने। इससे लोगों को निराशा ही हाथ लग रही है। संजय कुमार ने बताया कि उनकी लड़की की हाल मेें ही शादी होने वाली है। उन्होंने जिले की सभी बैंक शाखाओं संपर्क कर लिया है। लेकिन नोट फिर भी नहीं मिल पाए। लीड बैंक अधिकारी विशंभर दयाल ने बताया कि रिजर्व बैंक आफ इंडिया साल में एक बार नए नोट बैंकों को उपलब्ध कराता है। दीपावली व अन्य त्योहारों के कारण 50 के नोट की कमी बनी हुई है। आरबीआई से नए नोट मिलने के बाद ही लोगों को पर्याप्त नोट मुहैया कराए जा सकते हैं। बताया कि बैंकों में सौ, पांच सौ, दस और बीस के नोटों की फिलहाल कमी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें