फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डा.सिद्दीकी ने किया एलुमिनी हॉस्टल का शिलान्यास

Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
Udham singh nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
पंतनगर। अमेरिका सरकार में मुख्य कृषि वार्ताकार एंबेसेडर डा.इस्लाम अहमद सिद्दीकी ने पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय में एलुमिनी हॉस्टल का शिलान्यास किया। मंत्रोच्चार के साथ हुए शिलान्यास कार्यक्रम में डा.सिद्दीकी ने स्वयं फावड़ा हाथ में लेकर गड्ढा खोदा और उसमें ईंट रखी। उन्होंने हॉस्टल निर्माण के लिए निजी कोष से दस लाख रुपये भी दिए। डा.सिद्दीकी ने भविष्य में भी हॉस्टल एवं विद्यार्थियों की मदद के लिए सहायता देने का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि वह पंतनगर विश्वविद्यालय में अध्ययनरत मेधावी एवं निर्धन विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति शुरू करेंगे।
विज्ञापन

शिलान्यास कार्यक्रम में मौजूद विधायक राजेश शुक्ला ने हॉस्टल के लिए विधायक निधि से पांच लाख रुपये देने की घोषणा की। कुलपति सुभाष कुमार ने कहा पूर्व छात्रों, सांसदों एवं विधायकों से एलुमिनी हॉस्टल के निर्माण के लिए सहयोग लिया जाएगा।
हॉस्टल का निर्माण पंतनगर ईकनेक्शंस के प्रयासों से एनेक्सी टू के बराबर में किया जा रहा है।
पंत विवि के पूर्व छात्र एवं ईकनेक्शंस के चेयरमैन सुदीश गर्ग ने बताया डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से तैयार होने वाले एलुमिनी हॉस्टल में 25 कमरे होंगे। इसमें पूर्व छात्रों के ठहरने के लिए सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी।
विज्ञापन

इस दौरान कुलपति सुभाष कुमार, निदेशक निर्माण डा.एचसी शर्मा, डीन डा.जे कुमार, डा.आरएस रघुवंशी, डा.उमा मल्कानिया, डाइरेक्टर रिसर्च डा.जेपी सिंह, डीई डा.वाईपीएस डबास, डैम डा.डीपी पंत, ई कनेक्शनंस की वाइस चेयरपरसन कांदबरी जैन, पूर्व छात्र डा.एसएन मौर्या, सबा हक, फिरदौस जहां, शकीला बेगम, सुभाष चतुर्वेदी प्रेमव्रत, केसी तिवारी, सत्येंद्र सिंह, एके गुप्ता, मुकुल गोयल, ओमवीर सिंह, डा.एके शर्मा, डा.एके कर्नाटक, डा.असलम अंसारी आदि थे।

डा.सिद्दीकी पंतनगर विवि के ऑनरेरी प्रोफेसर बने
पंतनगर। पंत कृषि विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र एवं अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा सरकार में कृषि मामलों के प्रमुख वार्ताकार एंबेसेडर डा.इस्लाम अहमद सिद्दीकी को पंतनगर विश्वविद्यालय का ऑनरेरी प्रोफेसर नियुक्त किया गया है। कुलपति सुभाष कुमार ने रतन सिंह हॉल में आयोजित कार्यक्रम में डा.सिद्दीकी को मोमेंटो एवं सम्मान पत्र सौंपे। डा.सिद्दीकी ने बताया वह समय-समय पर पंतनगर विवि के विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें