फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता को किसानों ने बताई समस्याएं

Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
Udham singh nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। किसानों की बैठक में किसानों ने बिजली समस्याओं से अधिशासी अभियंता को अवगत कराया।
विज्ञापन

शनिवार को मंडी गेस्ट हाउस में किसान विकास क्लब के अध्यक्ष अरुण शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में किसानों ने मुख्य अतिथि बिजली विभाग के ईई सैय्यद सिराज उस्मान के समक्ष बिजली के जर्जर तारों को बदलने, बिजली बिल के त्रुटि पूर्ण होने, सरवरखेड़ा बिजली घर में 10 एमवीए के ट्रांसफार्मर की जगह 13 एमवीए के ट्रांसफार्मर लगवाने तथा नए कनेक्शनों में आ रही समस्याओं के बारे में अवगत कराया। ईई ने शीघ्र ही समस्त समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डा.डीएस सिंह ने किसानों को आलू की फसल में लगने वाले अगेती एवं पिछेती झुलसा के रोकथाम के टिप्स दिए। माल्ट कंपनी के सीनियर मैनेजर अनिल देशवालने ने जौ के गुणों, जातियों तथा जौ की खेती करने पर होने वाले लाभ के विषय में किसानों को विस्तृत जानकारी दी। हिंदुस्तान एंटी बायोटिक लिमिटेड के क्षेत्रीय प्रबंधक ऐसी अवस्थी ने किसानों को गेहूं, मटर एवं लाही में लगने वाले रोगों के विषय में बताया।
विज्ञापन

इस मौके पर ब्लाक प्रमुख जसपुर रवि कुमार सिंह, मंडी सभापति वेद प्रकाश तिवारी, स्वामी दयाल कालरा, संजय रावल, धर्मेंद्र चौधरी, वरन सिंह, उपेंद्र कुमार शर्मा, डा.अशोक अरोरा, सुनील कुमार, नरेंद्र मेहरोत्रा, टीका सिंह सैनी, जागीर सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें