फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा की याद में हुआ विशाल समागम

Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
Udham singh nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर। अमृत प्रचार संगत के जत्थेदार बाबा सूरजपाल सिंह की याद में रखे गए विशाल समागम में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। बाहर से आए रागी जत्थों और कथावाचकों ने गुरुवाणी का गुणगान किया।
विज्ञापन

रविवार को दोराहा बाजपुर के समीप हाइवे स्थित जीईटी कालेज परिसर में अमृत प्रचार संगत के जत्थेदार संत बाबा सूरज पाल सिंह जी की याद में विशाल समागम हुआ, जिसमें भाई अजीत पाल सिंह ने कहा श्री गुरु ग्रंथ साहिब का महत्व सदीवी काल के लिए है, इसका संदेश और जीवन शिक्षा भी हर काल के लिए प्रासंगिक है। भाई बाबा अजीत पाल सिंह, सहज पाल सिंह, भाई अवतार सिंह, भाई गुज्जर सिंह असंध, भाई नरेंदर सिंह ने कहा भौतिकवाद से त्रस्त मानव के लिए अध्यात्म एक जीवन पथ है, लेकिन विषयाशक्ति द्वारा भ्रमित होकर हमारा चित विकृत हो जाता है और विवेकहीनता के वंशीभूत हम विनाश की ओर अग्रसर हो जाते हैं। इसके विपरीत अध्यात्म जीव का उन्नायक पथ है। रागी, जत्थो ने बाबा सूरजपाल सिंह के जीवन पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला। इससे पहले रखे गए अखंड पाठ का भोग पड़ा। इस दौरान सांसद प्रतिनिधि हरेंद्र सिंह लाडी, हरवंत सिंह ढिल्लो, मंदीप सिंह ढिल्लो, सुखवीर सिंह उर्फ एमपी, हरमीत सिंह बडै़च, हरदयाल सिंह, रघुवीर सिंह रंधावा, कुलविंदर सिंह किंदा, मंगा सिंह, सुरजन सिंह, देवेंद्र सिंह बाबा पिंटू, अवतार सिंह आदि थे।

समागम में हुई दो शादी
बाजपुर। समागम के दौरान गांव बहादुरगंज निवासी हरदयाल सिंह के पुत्र उपकार सिंह और गांव बिचपुरी निवासी हरदीप सिंह के पुत्र हरमीत सिंह की शादी हुई। परिणय सूत्र में बंधे जोड़ों ने गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष मत्था टेका। वर-वधू को बाबा जगतजीत सिंह समेत अन्य अतिथियों ने आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें