गदरपुर। जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में मीरीपीरी खालसा एकेडमी ने बाजी मारी। रविवार को देशबंधु उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पिपलिया न. 1 में प्रतियोगिता का मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि गुरबाज सिंह दूमड़ा, कबड्डी एसोसिएशन उत्तराखण्ड के चैयरमेन करनैल सिंह चौहान ने दीप प्रज्जवलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा ऐसे आयोजनों से युवाओं का मानसिक, शारीरिक विकास होता है। प्रतियोगिता में जनपद भर की 19 टीमों ने प्रतिभाग किया। जूनियर बालक वर्ग में मीरीपीरी खालसा एकेडमी की टीम अव्वल रही। जबकि गुरुनानक कालेज काशीपुर द्वितीय रहा। इसके अलावा बालिका वर्ग में रुद्रपुर स्टेडियम प्रथम, देशबंधु उच्चतर माध्यमिक विद्यालय द्वितीय स्थान पर रहा। मुख्य अतिथि दूमड़ा, कार्यक्रम अध्यक्ष चौहान ने विजेता टीमों को पुरस्कृत किया। संचालन बृजेश कुमार ने किया। इस मौके पर विद्यालय प्रबन्धक ओमिओ कुमार, शिक्षक नेता नरेन्द्र कोहली, सतविंदर सिंह, बीएन झा, नूर आलम, अवतार सिंह, जसमेल सिंह, सुरेश जोशी, रविन्द्र बिष्ट आदि थे।