फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंबाइन से कुचलकर बच्चे की मौत

Fri, 26 Oct 2012 12:00 PM IST
Udham singh nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। कंबाइन की चपेट में आकर सात वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत की सूचना से परिजनों का रो-रोकर बूरा हाल है।
विज्ञापन

मूल रूप से ग्राम फफोट, थाना खोदाबंदपुर (बिहार) निवासी धर्मेंद्र परिवार के साथ खेड़ा कालोनी में किराए पर रहता है। वह किच्छा रोड स्थित बाबा दीप तराई सीड्स में पल्लेदारी करता है। गुरुवार को धर्मेंद्र अपने सात वर्षीय पुत्र राहुल और तीन वर्षीय पुत्री चांदनी को साइकिल में बैठाकर काम पर जा रहा था। इस बीच किच्छा बाईपास रोड स्थित तीन पानी मोड़ के पास विपरीत दिशा से आ रही कंबाइन ने साइकिल पर टक्कर मार दी। इसमें धर्मेंद्र का पुत्र राहुल छिटककर कंबाइन के नीचे आकर कुचल गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि धर्मेंद्र व चांदनी दूसरी साइड गिरने से बाल-बाल बच गए। घटना के बाद चालक कंबाइन को छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। जिला चिकित्सालय पहुंचे मृतक के परिजनों का रो-रोकर बूरा हाल था। घटना की तहरीर पुलिस को सौंप दी गई है।

पलभर में बिखर गई खुशी
रुद्रपुर। धर्मेंद्र को क्या पता था कि पलभर में उसके परिवार की खुशियां बिखर जाएंगी। धर्मेंद्र ने बताया कि वह राहुल और चांदनी को सीड्स प्लांट में खुली जगह होने के कारण खेलने के लिए साथ ले रहा था। बच्चे भी खेलने को लेकर काफी खुश थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें