फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालक वर्ग में राहुल सागर चैंपियन बने

Mon, 22 Oct 2012 12:00 PM IST
Udham singh nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
जसपुर। दो दिनी ब्लाक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताएं रविवार को संपन्न हो गई। विजेताओं को खंड शिक्षाधिकारी ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। सीनियर बालक वर्ग में राहुल सागर ने चैंपियनशिप जीती। इस दौरान छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

बीएसवी इंटर कालेज में प्रतियोगिताओं के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि खंड शिक्षाधिकारी पीएल भारती एवं विशिष्ट अतिथि आकेश कुमार ने खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला। सीनियर बालक वर्ग में राहुल सागर ने 800, 1500 एवं 5000 मीटर दौड़, जबकि बालिका वर्ग में अवंतिका शर्मा ने 200, 1500 मीटर एवं त्रिकूद में प्रथम स्थान पाया। सब जूनियर बालिका वर्ग में पूजा ने 100, 200 एवं 600 मीटर में प्रथम स्थान पाया। बालक वर्ग में आबिद हुसैन ने 100, 200 मीटर और लंबी कूद, बालिका जूनियर वर्ग में प्रेरणा गौतम ने 800, 1500, 3000 मीटर दौड़, सीनियर बालिका वर्ग में भावना राजपूत ने 100 मीटर दौड़, लंबी कूद एवं गोला फेंक में प्रथम स्थान पाया। सभी विजेताओं को शील्ड प्रदान की गई। प्रतियोगिताओं का संचालन स्वतंत्र कुमार मिश्रा ने किया। ब्लाक क्रीड़ा समन्वयक ललित चंद्र पाठक ने विद्यालय वार खेलों की प्रगति आख्या पढ़ी।
इस दौरान इबने हसन, सुभाष चंद्र, तस्लीम अहमद, शमशेर अहमद, साबिर हुसैन, स्वतंत्र गहलौत, मनोज शर्मा, प्रफुल्ल कौशिक, राजीव कौशिक, हरजीत सिंह, फूल सिंह, महावीर सिंह, तामिंदा अली, संदीप कुमार, अजय विश्नोई, रेखा सिंह, गनपत सिंह, सर्वेश शर्मा, लवकुश तिवारी, पीयूष अग्रवाल, जनक प्रसाद, कपिल देव, अजय विश्नोई, सीताराम पंवार, आशीष गुप्ता, गीता देवी, बीना देवी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें