फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोलेरो और बाइक में टक्कर, दो की मौत

Mon, 01 Oct 2012 12:00 PM IST
Udham singh nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। बोलेरो और बाइक में टक्कर हो गयी। इसके बाद बोलेरो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार व बोलेरो चालक दोनों की ही मौके पर मौत हो गयी। सूचना मिलने पर पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गिन्नीखेड़ा निवासी परमजीत सिंह (40) अपनी बोलेरो से काशीपुर से बांसखेड़ा की ओर जा रहे थे। जबकि जयपुर (राजस्थान) निवासी जितेंद्र सालेश्वर (25) बाइक से महुआखेड़ा गंज से वापस काशीपुर की ओर लौट रहे थे। गिन्नीखेड़ा जारद के निकट बोलेरो और बाइक में टक्कर हो गयी। इसके बाद बुलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। जिससे दोनों की ही मौके पर ही मौत हो गयी। दुर्घटना की जानकारी मिलने पर कोतवाल जेपी जुयाल व एसएसआई अमर चंद्र शर्मा मौके पर पहुंच गए और दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाइक सवार मृतक जितेंद्र महुआखेड़ा गंज में गुप्ता पावर कंपनी में एक्जीक्यूटिव पद पर तैनात था। कंपनी से आए लोगों ने बताया कि वह काशीपुर में ही कहीं किराए से रहता था। उसे कंपनी में काम करते हुए लगभग एक साल हुआ था। वहीं बोलेरो चालक परमजीत किसान था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें