फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरीक्षण में 50 किलो खराब सब्जी नष्ट कराई

Sun, 23 Sep 2012 12:00 PM IST
Udham singh nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। खाद्य विभाग एवं नगर पालिका के स्वास्थ्य अनुभाग की टीम ने सब्जी बाजार का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कई दुकानदार बैंगन में चमक लाने के लिए तेल लगाकर बेचते पाए गए। टीम ने ऐसे बैंगन सहित 50 किलो अन्य खराब सब्जी को मौके पर ही नष्ट किया। सब्जी विक्रेताआें को सख्त हिदायत दी गई है कि वे साफ सफाई के साथ ताजी सब्जी ही बेचें वरना कार्रवाई की जाएगी। बाद में होटल, ढाबों में भी सफाई व्यवस्था देखी गई।
विज्ञापन

डीएम बृजेश कुमार संत के निर्देश पर शनिवार दोपहर को खाद्य विभाग और नगर पालिका के स्वास्थ्य अनुभाग की टीम ने रामपुर रोड से सटी सब्जी बाजार का निरीक्षण किया। इससे दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा। टीम ने निरीक्षण के दौरान करीब 50 किलो लौकी, टमाटर, प्याज, बैंगन, नीबू, बंद गोभी, हरी मिर्च नष्ट की। खाद्य विभाग डेजीनेटेड आफीसर आरएस कठायत ने विक्रेताओं को भविष्य में सुधार की हिदायत दी है। बाद में दर्जनों होटल ढाबों में भी सफाई को लेकर निरीक्षण किया गया। इस मौके पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी गदरपुर मनोज कठायत, आरके शर्मा, स्वास्थ्य निरीक्षक गिरीश चंद्र पांडे, मनीराम यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें