फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरी में खोला जाए बालिका इंटर कालेज

Sun, 19 Aug 2012 12:00 PM IST
Udham singh nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा। देवरी ग्राम पंचायत के लोगों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर देवरी में बालिका इंटर खोलने की मांग की है। उनका आरोप है कालेज न होने से क्षेत्र की बालिकाओं को 16 किमी का सफर तय कर खटीमा जाना पड़ता है।
विज्ञापन

ज्ञापन में ग्रामीणों ने कहा है देवरी के आसपास के करीब दो दर्जन गांवों में एक मात्र इंटर कालेज हैं, जिसमें को-एजुकेशन के साथ ही सीटेें कम होने के कारण बालिकाओं को शिक्षा ग्रहण करने में खासी परेशानी उठानी पड़ती है। साथ ही बालिकाओं को विकासखंड के एक मात्र खटीमा स्थित बालिका इंटर कालेज में पढ़ने के लिए जाना पड़ता है, जो यहां से 16 से 20 किमी दूर है। उन्होंने सर्वसम्मति से मांग की कि देवरी क्षेत्र की आबादी और दिक्कतों को देखते हुए तत्काल बालिका इंटर कालेज खोला जाए, वरन क्षेत्रवासियों को आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा।
ज्ञापन में व्यापार मंडल अध्यक्ष बीएस कोटिया, क्षेत्र पंचायत सदस्य यशोदा देवी, जगदीश बसेड़ा, पूरन जयाला, वकील अहमद, अरविंद राणा, महिपाल सिंह, दिनेश चंद्र, भरत कन्याल, हेमंतपाल, हरीश जयाला, कमलदीप राणा, इकबाल हुसैन, दीपक रस्तोगी आदि के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें