फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव जेहाद वेबसाइट की होगी जांच

Sun, 19 Aug 2012 12:00 PM IST
Udham singh nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। डीजीपी विजय राघव पंत ने कहा कि राज्य में माओवादी गतिविधियों की रोकथाम को नेपाल और उत्तर प्रदेश पुलिस के साथ तालमेल बैठाकर कार्य किया जाएगा। साथ ही लव जेहाद वेबसाइट की जांच के लिए टीम गठित की गई है। पंत शनिवार को एसएसपी कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पूर्व में राज्य में माओवादी गतिविधियां सामने आई थीं। माओवादी विचारधारा के लोग जनता को भ्रमित कर रहे हैं। पुलिस ऐसे लोगों पर नजर रख रही है। डीजीपी ने कहा कि लव जेहाद वेबसाइट की जांच के लिए पुलिस की विशेष टीम गठित की गई है, जो साक्ष्य जुटाकर कार्रवाई करेगी। पंत ने कहा कि पारंपरिक पुलिस प्रणाली पर जोर देने के साथ ही अत्याधुनिक तकनीकी का लाभ उठाते हुए कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। ऊधम सिंह नगर जिला सांप्रदायिक दृष्टि से बेहद संवेदनशील है। बाहरी राज्यों में हो रहे सांप्रदायिक दंगों का प्रभाव राज्य न पड़े, इसके लिए पुलिस अधिकारियों को सतर्क रहने के साथ ही जगह जगह सुरक्षा समिति गठित करने को कहा गया है। डीजीपी पंत ने कहा कि जिले में एसएसपी निलेश आनंद भरणे के नेतृत्व में पुलिस अच्छा काम कर रही है। अधिकारियों व कर्मचारियों को किसी के प्रभाव में आए बगैर ही निष्पक्ष कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा। वार्ता में आईजी दीपक ज्योति घिल्डियाल, एसएसपी निलेश आनंद भरणे, एएसपी काशीपुर जगतराम जोशी, एएसपी मुकेश चौहान, सीओ पंकज भट्ट, आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें