फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीघ्र अवमुक्त किया जाए अवशेष बजट

Thu, 09 Aug 2012 12:00 PM IST
Udham singh nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा। राज्य वित्त, 13वें वित्त एवं गत वर्ष की अवशेष राशि और 2012 की मनरेगा की राशि न मिलने से क्षुब्ध ग्राम प्रधान संघ के पदाधिकारियों ने उपजिलाधिकारी हेमंत कुमार वर्मा को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीण जनप्रतिनिधियों ने शीघ्र बजट न मिलने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

एसडीएम को सौंपे ज्ञापन में ग्राम प्रधान संघ के अध्यक्ष विरेंद्र सिंह राणा एवं उपाध्यक्ष मोहनी पोखरिया ने कहा राज्य वित्त, 13वें वित्त सहित मनरेगा की राशि नहीं मिलने से ग्राम पंचायतों के विकास कार्य लंबित पड़े हैं। ज्ञापन में पांच माह बीतने पर भी ग्राम पंचायतों को यह राशि नहीं मिलने पर ग्राम प्रधान संघ ने गहरी चिंता जताई है। कहा कि मनरेगा के बजट न मिलने पर जॉब कार्डधारकों को मजदूरी तक नहीं मिल रही है। उन्होंने सुचारु विकास कार्य के लिए अविलंब अवशेष राशि अवमुक्त कराने की मांग की है। प्रधान संघ ने एसडीएम के माध्यम से सीएम विजय बहुगुणा को भेजे गए ज्ञापन में शीघ्र कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। ज्ञापन सौंपने वालों में ग्राम प्रधान बलविंदर कौर, शोभनाथ मौर्य, रोहित राणा, राम स्वरूप राणा, मदन सिंह राणा, रंजू देवी, सकीना राणा, सहेंद्र प्रसाद, पुष्पा देवी आदि के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें