फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

31 को सड़कों पर उतरेगा हिंदू-सिख समाज

Thu, 26 Jul 2012 12:00 PM IST
Udham singh nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर। लव जिहाद के विरोध में हिंदू सिख समाज के लोगों ने 31 जुलाई को जन सम्मेलन के रूप में विरोध-प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन देने का निर्णय लिया है। इसके लिए ब्लाक को छह सेक्टरों में बांटा गया है। सेक्टर प्रभारियों को जनसंपर्क कर विरोध प्रदर्शन को सफल बनाने को कहा गया है।
विज्ञापन

श्री गुरुद्वारा साहिब में आयोजित हिंदू सिख समाज की बैठक में गदरपुर विधायक अरविंद पांडे ने कहा कुछ असामाजिक तत्व हिंदू-सिख समाज के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का कृत्य कर रहे हैं, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पांडे ने कहा 31 जुलाई को हिंदू-सिख समाज एकत्र होकर विरोध-प्रदर्शन कर ऐसे असामाजिक तत्वों के मंसूबों को कड़ा जवाब देगा। नानकसर ठाठ के सेवादार बाबा प्रताप सिंह पूर्व कमेटी अध्यक्ष दलजीत सिंह रंधावा ने लव जेहाद की कड़ी निंदा की है। इससे पहले बैठक में केलाखेड़ा, बेरिया दौलत, बरहैनी, बन्नाखेड़ा, सुल्तानपुर पट्टी और बाजपुर के लिए सेक्टर प्रभारी नियुक्त किए गए। इस दौरान पूर्व पालिकाध्यक्ष योगराज पासी, व्यापार मंडल अध्यक्ष सत्यवान गर्ग, श्री राम चौधरी, गुरप्रीत सिंह, वेदप्रकाश भारती, हेम कांडपाल, दलजीत सिंह रंधावा, सुरेंद्र काहलो, ज्ञानी हरदयाल सिंह, अवतार सिंह सैनी, तेजपाल सिंह आदि थे। इस आंदोलन का सफल बनाने के लिए कक्षा नौ से इंटर तक के छात्रों से भी अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें