फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू का बढ़ रहा प्रकोप, रोजाना भर्ती हो रहे मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। नगर निगम की लापरवाही के चलते नगर में डेंगू का प्रयोग बढ़ता जा रहा है। रोजाना अस्पतालों में दर्जनों मरीज इलाज को पहुंच रहे हैं। गंभीर अवस्था में तीन मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन



ग्राम बरखेड़ा पांडे निवासी नरेश यादव (50) पुत्र रामस्वरूप सिंह चीमा चौराहा स्थित एक मॉल में सुरक्षा गार्ड हैं। करीब चार दिनों से बुखार की शिकायत बनी हुई थी। खून की जांच में डेंगू के लक्षण आए। मुरादाबाद रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत में सुधार नहीं होने पर शुक्रवार को परिजनों ने चामुंडा मंदिर स्थित श्री कृष्णा अस्पताल में आईसीयू में भर्ती कराया।

उधर ग्राम कुम्हारी वाली मिलक मुरादाबाद निवासी प्रेम सिंह (33) पुत्र गिरधारी, मोहल्ला टांडा रामनगर निवासी दिगंबरी देवी (42) पुत्र बलवंत सिंह को हालत गंभीर होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एलडी भट्ट सरकारी अस्पताल के डॉ. अमरजीत सिंह ने बताया कि शुक्रवार को अस्पताल में कोई मरीज नहीं आया है।
विज्ञापन


शनिवार को डेंगू का एक मरीज आया था। हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। वहीं एक निजी अस्पताल के डॉ. अनिल मिश्रा ने बताया कि रोजाना करीब एक दर्जन मरीज आ रहे हैं, जिनमें से चार मरीज गंभीर होते हैं।
विज्ञापन


फोटो: 04केएसपी 07पी- काशीपुर अस्पताल के आईसीयू में भर्ती नरेश यादव।
08पी- प्रेम सिंह।
09पी- दिगंबरी देवी।
---------
अरुण कुमार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें