रुद्रपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने प्रदेश में जिलाध्यक्षों की घोषणा करते हुए ऊधमसिंह नगर जिले की कमान दोबारा से शिव अरोड़ा को सौंपी है। शिव ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, संगठन महामंत्री, सांसद भगत सिंह कोश्यारी का आभार जताया।
कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों को जनता तक पहुंचाने के साथ ही जनता और सरकार के बीच संवाद कायम करेंगे। आने वाले चुनावों के मद्देनजर संगठन को मजबूत किया जाएगा।