रुद्रपुर। तराई के बंगाली बाहुल्य क्षेत्रों में षष्ठी पूजन के साथ दुर्गा पूजा शुरू हुई। जिला मुख्यालय कई बस्तियों में दुर्गा पूजा के लिए विशेष तैयारियां की गई हैं।
मंगलवार को खेड़ा स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में दुर्गा पूजा महोत्सव का पूजा अर्चना के साथ शुभारंभ हुआ। शाम 6 बजे घट स्थापना के बाद अधिवास एवं संध्या आरती की गई। आयोजकों ने बताया दुर्गा पूजा महोत्सव एक अक्तूबर तक चलेगा। उधर, पत्थर चट्टा के शिव दुर्गा मंदिर में दुर्गा पूजा महोत्सव का शुभारंभ विधायक राजकुमार ठुकराल ने दीप जलाकर किया। इस दौरान मां दुर्गा की पूजा अर्चना की गई। ठुकराल ने सभी की सुख समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर भजन कीर्तन भी हुआ।
उधर, फुलसुंगा में तीन पानी डाम के पास नव युवा दुर्गा कमेटी की ओर से आयोजित दुर्गा पूजा महोत्सव का शुभारंभ सांसद प्रतिनिधि विकास शर्मा ने किया। इस दौरान स्कूली बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। वहां विनोद चौहान, राजकुमार चौहान, मनोज श्रीवास्तव, शंकर विश्वास, माधव दत्ता, प्रवीण सिंह, मोनू ठाकुर, गौरव दास, विजय प्रताप सिंह, जगदीश सिंह, हरीश भट्ट, अनिल खत्री, मनोज यादव, हरी लाल साहनी, वीरेंद्र गुप्ता आदि थे।