फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमा से सटे गांवों से पलायन रोकना होगा हिंजामं की प्राथमिकता

विज्ञापन
विज्ञापन
जसपुर। हिंदू जागरण मंच ने गरीब हिंदू समाज द्वारा किए जा रहे धर्मातंरण और सीमा से सटे गांवों से होते पलायन पर चिंता जताई। मंच के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण सिंह बोरा ने धर्मशाला प्रांगण में आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि ईसाई मिशनरीज प्रदेश के गरीब, अनपढ़ परिवारों को धन का लालच देकर और अंध विश्वास दिलाकर धर्म परिवर्तन कराने के प्रयास में जुटी है।
विज्ञापन


साथ ही देश की सीमा से सटे पर्वतीय क्षेत्र के ग्रामीण रोजगार की तलाश में पलायन कर रहे हैं। इससे देश की सीमा सुरक्षा को खतरा है। ऐसे में मंच के कार्यकर्ताओं को हिंदू समाज में आत्मविश्वास जगाकर उन्हें शिक्षा और रोजगार के लिए प्रेरित करना है।

कहा कि चीन से निर्मित सामान का बहिष्कार कर स्वदेशी सामान का इस्तेमाल करने के लिए हिंदू समाज को जाग्रत किया जाएगा। उन्होंने प्रदेश सरकार से सीमा से सटे गांवों में शिक्षा के लिए स्कूल खोलने, ग्रामीणों व महिलाओं को कुटीर उद्योग से जोड़ने, अस्पताल खोलने और पलायन रोकने के लिए ठोस कार्य योजना बनाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें