काशीपुर। काशीपुर बार एसोसिएशन की वर्ष 2026-27 की नई कार्यकारिणी चुनाव में 840 मतदाता सात पदाधिकारियों व आठ कार्यकारिणी के भाग्य का फैसला 24 दिसंबर को करेंगे।
मुख्य चुनाव अधिकारी एडवोकेट गोपाल कृष्ण ने बताया कि नाम वापसी के बाद अब एसोसिएशन के सात पदों के लिए 19 दावेदारों और कार्यकारिणी के आठ पदों के लिए 15 दावेदार चुनाव मैदान में हैं। बताया कि कुछ सदस्यों के नाम किसी न किसी कारण से वोटर लिस्ट में प्रकाशित होने से छूट गए हैं जिसकी जांच करके रविवार तक जोड़ दिया जाएगा। 24 दिसंबर की सुबह 8:30 बजे से 2:30 बजे तक मतदान होगा। इसके बाद दोपहर तीन बजे से मतगणना और देर शाम तक परिणामों की घोषणा कर दी जाएगी।
बताया कि अध्यक्ष पद के लिए गिरजेश खुल्बे व मनीष कुमार अग्रवाल, उपाध्यक्ष के लिए विधुशेखर शर्मा, मुस्तफा मलिक, विष्णु भटनागर व शरद कुमार हैं। सचिव के लिए यशवंत सिंह चौहान, अनूप शर्मा व संजय मेहंदीरत्ता, संयुक्त सचिव के लिए अंकित चौधरी, अरविंद शर्मा व महेंद्र चौहान और कोषाध्यक्ष के लिए अरविंद चौहान, बीसी नौटियाल व देवेंद्र कुमार पाल चुनाव लड़ेंगे। पुस्तकालय अध्यक्ष के लिए राकेश कुमार प्रजापति व सोहन सिंह नेगी और आय-व्यय निरीक्षक गौरव मेहरोत्रा व धर्मेंद्र सैनी दावेदार हैं। जबकि कार्यकारिणी के आठ पदों के लिए 15 दावेदार चुनाव मैदान में हैं।
बाजपुर में फैमिली कोर्ट स्थापित करने पर की चर्चा
बाजपुर। बाजपुर बार एसोसिएशन की वार्षिक सभा में फैमिली कोर्ट स्थापित करने का प्रस्ताव प्रमुखता से रखा गया। शनिवार को बार सभागार में कोषाध्यक्ष मनोज कुमार ने लेखा जोखा पेश किया। अध्यक्ष राजेश कुमार पांडे ने कहा कि फैमिली कोर्ट बाजपुर में स्थापित करने की पूरी कोशिश होगी।
उन्होंने वरिष्ठ अधिवक्ता सोहन लाल गोयल, एडवोकेट सुरेंद्र शर्मा, केके उपाध्याय, अभय स्वरूप सक्सेना, राकेश जिंदल, केके मौर्य, राजेश शर्मा को सम्मानित किया। कहा कि बार काउंसिल उत्तराखंड के आगामी चुनाव में स्थानीय प्रत्याशी सुरेंद्र शर्मा का समर्थन किया। बताया कि अधिवक्ता कोष गठित किया गया है। इससे अधिवक्ताओं का आर्थिक मदद की जाती है। संचालन सचिव योगेश पाठक ने किया। वहां उपाध्यक्ष सूरज शर्मा, प्रेम सागर, दीपिका, अजीम अहमद, जयप्रकाश वर्मा, नीरज जोहरी, जगदीश राणा, अशोक कांबोज आदि मौजूद रहें।