फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: गेट निर्माण कार्य के चलते पीएचसी बंद, मरीज परेशान

Sun, 21 Dec 2025 12:43 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
महुआखेड़ा गंज। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में सुरक्षा की दृष्टि से नया गेट लगाया गया है। ऐसे में दो दिनों से अस्पताल में मरीजों को सुविधाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। निर्माण कार्य के चलते पीएचसी बंद है। सोमवार के बाद से स्वास्थ्य केंद्र के सुचारू होने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

महुआखेड़ा पीएचसी में दो दिनों से नया गेट लगाने का काम चल रहा था। ऐसे में स्वास्थ्य केंद्र में आने जाने का रास्ता बंद है। इससे मरीजों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। वे केंद्र के बाहर से लौट रहे हैं। जूनियर इंजीनियर गोवर्धन गौतम ने बताया कि गेट निर्माण कार्य के कारण अस्पताल बंद है और दो-तीन दिन और बंद रह सकता है। कहा कि सोमवार तक अस्पताल में मरीजों की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें