फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औद्योगिक प्रदर्शनी में ली उत्पादों की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। इंडसटैक औद्योगिक प्रदर्शनी 2018 के दूसरे दिन सैकड़ों उद्यमियों ने विभिन्न कंपनियों के स्टॉल में जाकर आधुनिक मशीनों समेत अन्य औद्योगिक उत्पादों की जानकारी ली।
विज्ञापन

कई कंपनियों ने अपने उत्पादों की विशेषताएं बताकर ऑर्डर बुक किए। व्यस्तता होने के कारण कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक प्रदर्शनी में नहीं पहुंच सके। शुक्रवार को समापन अवसर पर प्रदेश के वित्तमंत्री प्रकाश पंत कार्यक्रम में पहुंचेंगे।

कुमाऊं गढ़वाल चैंबर ऑफ कॉमर्स, सिडकुल एंटरप्रेन्यौर वेलफेयर सोसायटी और द्रोणाचार्य इवेंट्स के संयुक्त तत्वावधान में रामपुर रोड स्थित होटल में आयोजित औद्योगिक प्रदर्शनी में बृहस्पतिवार को सैकड़ों उद्यमी पहुंचे।
विज्ञापन


रुद्रपुर और काशीपुर के अलावा मुरादाबाद बरेली व हरिद्वार से भी उद्योगपति प्रदर्शनी देखने आए। विद्यार्थियों ने प्रदर्शनी में आकर उद्योगों में इस्तेमाल होने वाली मशीनों व अन्य उपकरणों की जानकारी ली।
विज्ञापन


वहां कुलदीप कुंतल, दीपक चौधरी, अलका रत्रा, मृदुल महतो, शकील खान, जितेंद्र अत्री आदि थे। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें