रुद्रपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पत्नी जशोदा बेन मोदी शुक्रवार शाम छह बजे रम्पुरा स्थित कोकिला देवी बाल विकास प्राथमिक विद्यालय में पहुंचेंगी। कार्यक्रम संयोजक ललित राठौर ने बताया कि वह बटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत कन्याओं को जन्म देने वाली माताओं को सम्मानित करेंगी।
साथ ही नशे की प्रवृत्ति, कन्या भ्रूण हत्या आदि को रोकने के लिए समाज से अपील करेंगी। कार्यक्रम में भारतीय तौलिक साहू राठौर महासभा के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नानकचंद राठौर भी मौजूद रहेंगे। ब्यूरो