जसपुर। प्रभारी ईई ने विद्युत वितरण खंड कार्यालय में तैनात कैशियर का तीन दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए हैं। प्रभारी ईई अजीत कुमार यादव ने शनिवार को कार्यालय का औचक निरीक्षण किया।
उपस्थिति पंजिका में कैशियर नितिन शर्मा के तीन दिन की उपस्थिति, अनुपस्थिति न लगाए जाने पर तीन दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्युत वितरण खंड कार्यालय के कर्मचारियों की बैठक कर ड्यूटी में किसी तरह की कोताही न बरतने के निर्देश दिए।
बता दें कि विद्युत वितरण खंड कार्यालय में तैनात ईई शिशिर श्रीवास्तव का निलंबन होने पर बाजपुर के ईई अजीत कुमार यादव को यहां का प्रभार दिया गया है। वहां पर एसडीओ पंकज कुमार, जेई मदनलाल, कार्यालय अधीक्षक प्रमोद कुमार आदि थे।