फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिक्किम की बॉक्सर को हराकर प्रियंका ने अगले चक्र में रखा कदम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
काशीपुर। रोहतक में चल रही सीनियर नेशनल महिला बॉक्सिंग चैंपियनशिप में अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर प्रियंका चौधरी ने सिक्किम की बॉक्सर को पहले ही राउंड में चित कर अगले चक्र में प्रवेश कर लिया।
विज्ञापन

राजीव गांधी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स रोहतक हरियाणा में छह से 12 जनवरी तक चलने वाली सीनियर राष्ट्रीय महिला बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया है। रेलवे की ओर से खेलने वाली प्रियंका चौधरी इस बार 60 किलो भार वर्ग में उत्तराखंड की ओर से प्रतिभाग किया। सोमवार को प्रियंका का मुकाबला सिक्किम की बॉक्सर माया सुव्वा के साथ हुआ था। पहले ही राउंड में प्रियंका ने अपने विरोधी को नॉकआउट कर बाहर का रास्ता दिखा दिया। मंगलवार को उनका मुकाबला चंडीगढ़ की बॉक्सर मंजू के साथ होगा। प्रियंका ने बताया कि उनका लक्ष्य चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक हासिल कर प्रदेश के साथ देश का नाम रोशन करना है। उनकी इस उपलब्धि पर उनके पिता पूर्व कोतवाल विजय चौधरी, उत्तराखंड एथलेटिक्स संघ के चेयरमैन विजेंद्र चौधरी, कोच हरजिंदर सिंह संधू सहित खेल प्रेमियों ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें