रुद्रपुर। भारतीय रेडक्रास सोसाइटी की बैठक में डीएम डॉ. नीरज खैरवाल ने सोसाइटी के कार्यों की समीक्षा करते हुए सीएमओ बेहतर उपलब्धि के लिये समन्वय बनाकर काम करने के निर्देश दिये।
बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में डीएम ने कहा कि आईएमए के ब्लड बैंक के चेयरमैन, सिडकुल एसोसिएशन तथा केजीसीसीआई के पदाधिकारियों को भी रेडक्रास सोसाइटी का सदस्य नामित किया जाय। मंगलवार को आयोजित होने तहसील दिवस में दिव्यांगों को उपकरण मुहैया कराने के लिए आवेदन भरवायें। रेडक्रास के चेयरमैन डॉ. संजीव शुक्ला ने बताया कि सोसाइटी के वर्ष 2016-17 में 1196 आजीवन सदस्य थे जबकि वर्ष 2017-18 में 1208 आजीवन सदस्य पंजीकृत हैं। वर्ष 2016-17 में सोसाइटी ने पांच शिविरों में 819 लाभार्थियों को लाभ पहुंचाया। 2017-18 में तीन शिविर हुए। वहां पर एडीएम जगदीश चंद्र कांडपाल, सीएमओ डॉ. आरके पांडे, सीएमएस डॉ. अमिता उप्रेती, डॉ. अविनाश खन्ना, डॉ. पंकज अग्रवाल, डॉ. देवराज कंबोज, सोनू विश्वास आदि भी थे।