फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

.मौसम के बदलते रुख से किसानों के माथे पर बल

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। मौसम में आ रहा बदलाव किसानों के लिए चिंता का सबब बन रहा है। खेतों में खड़ी धान की फसल पकने को तैयार है। किसानों ने भी कटाई की तैयारियां शुुरू कर दी हैं। हल्की बूंदाबांदी ने किसानों के माथे पर बल ला दिया है। इधर, कृषि अधिकारी तेज बारिश में फसल गिरने का अंदेशा जता रहे हैं।
विज्ञापन


दरअसल, तराई में बड़ी मात्रा में धान की खेती होती है। वर्तमान में खेतों में धान फसल तैयार होेने वाली है। किसान काटने की तैयारी कर रहे हैं, लेकिन मौसम के बदलते रुख ने उनकी चिंता बढ़ा दी है। बृहस्पतिवार को आसमान में बादल छाए रहे और शाम के समय हल्की बूंदाबांदी भी हुई। ऐसे हालात में किसानों को उनकी मेहनत पर पानी फिरने की चिंता सताने लगी है।

ग्राम बिगवाड़ा के प्रगतिशील किसान विक्रमजीत सिंह ने बताया कि धान की कटाई शुरू होने वाली है, लेकिन मौसम के बदल रहे रुख ने किसानों के समक्ष दिक्कतें पैदा कर दी हैं। उन्हें नुकसान का डर सताने लगा है। इधर मुख्य कृषि अधिकारी अभय सक्सेना ने बताया कि खेतों में धान की फसल पकने में 12 दिन लग जाएंगे। अभी फसल में बाली निकल रही हैं। अगर तेज बारिश हुई तो फसल बर्बाद हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें