फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोतवाली में विधायक और सीओ के बीच नोंक झोंक

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
किच्छा। क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे अपराधों को लेकर विधायक राजेश शुक्ला और सीओ हिमांशु शाह में नोकझोंक हो गई। विधायक ने आरोप लगाया कि सीओ कांग्रेसियों को अधिक तवज्जो देते हैं जबकि कई कार्यक्रमों की भाजपाइयों को सूचना नहीं दी जाती। उन्होंने पुलिस पर अपराधियों को पकड़ पाने में नाकाम होने का आरोप भी लगाया।

बृहस्पतिवार को विधायक राजेश शुक्ला ने कोतवाली पहुंचकर सीओ हिमांशु शाह से मुलाकात की। विधायक ने आरोप लगाया कि नशा मुक्ति अभियान कार्यक्रम में कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री को तो आमंत्रित किया लेकिन किसी भाजपाई को नहीं बुलाया। पुलिस अपराध रोकने में विफल हो गई है। उन्होंने चेताया कि अपराधों के खुलासे नहीं किये गये तो पुलिस के खिलाफ अभियान चलाया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक ने कहा पुलभट्ठा थाना क्षेत्र में एक रिटायर्ड फौजी के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की लेकिन पुलिस ने मुकदमा तक दर्ज नही किया। वहीं बडिंया के एक व्यक्ति का डंपर बिना किसी कारण सीज कर दिया गया। उन्होंने पुलिस को जमकर खरीखोटी सुनाई। दोनों के बीच काफी देर नोंकझोंक भी हुई। बाद में विधायक, सीओ और कोतवाल के बीच बंद कमरे में मामला सुलटाया गया। वहां पर एसडीएम नरेश चंद दुर्गापाल, कोतवाल योगेश उपाध्याय के अलावा तमाम भाजपाई मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें