फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: चार विकासखंडों में हुआ 81.27 फीसदी मतदान

Fri, 25 Jul 2025 01:16 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के प्रथम चरण के मतदान में बंपर वोटिंग हुई। अलसुबह ही मतदाता अपने घरों से निकले और देर शाम तक मतदान चलता रहा। प्रथम चरण के चार ब्लाकों में शाम चार बजे तक कुल 81.27 फीसदी लोगों ने गांव की सरकार के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वोटिंग के मामले में सितारगंज अव्वल तो खटीमा में मतदान प्रतिशत सबसे कम रहा।
विज्ञापन

प्रथम चरण के खटीमा, सितारगंज, गदरपुर और बाजपुर विकास खंड़ों की 424 मतदान केंद्रों के 922 मतदेय स्थलों पर सुबह आठ बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू हुई। इसके पूर्व सुबह सात बजे से ही अभिकर्ता आदि बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी। ठीक आठ बजे मतदान शुरू हो गया।
मतदाताओं में उत्साह का आलम यह था कि लोग सात बजे से ही बूथ पर इंतजार कर रहे थे। जैसे-जैसे दिन बढ़ता गया, कतारें लंबी होती गईं। सुबह आठ से 10 बजे तक दो घंटे में चार ब्लाकों का मत प्रतिशत 17.30 रहा। 10 बजे के बाद मतदान ने तेजी पकड़ी। घर का कामधाम निपटाकर महिलाएं मतदान को निकलीं। दोपहर 12 बजे तक मतदान प्रतिशत बढ़कर 34.49 हो गया।
विज्ञापन

दोपहर बाद मतदान प्रतिशत में और तेजी आ गई। बूथों पर बड़ी-कड़ी कतारें लग गईं। इसका असर रहा कि दो घंटे में 22 फीसदी मतदान से मत प्रतिशत बढ़कर 56.43 फीसदी पर पहुंच गया। दो बजे से चार बजे के बीच थोड़ा मत प्रतिशत घटा और 16 प्रतिशत वोटिंग हुई। इस दौरान चार बजे तक कुल 72.45 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। इसके बाद देर रात आए आंकड़ों में यह 81.27 फीसदी हो गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें