रुद्रपुर में वाहन की चेकिंग करती पुलिस की टीम।
- फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। ऊधमसिंह नगर पुलिस को चेकिंग के दौरान रुद्रपुर में बृहस्पतिवार को बड़ी सफलता मिली। पुलिस ने वाहन से विदेशी करेंसी समेत कुल आठ लाख 38 हजार 678 की रकम बरामद की। बरामद राशि में दो लाख 22 हजार 800 रुपये भारतीय करेंसी, जबकि चार लाख 89 हजार 500 की कनेडियन करेंसी, 25678 यूएस करेंसी और एक लाख सात सौ की ऑस्ट्रेलियन करेंसी के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।
आदर्श आचार संहिता और लॉकडाउन का अनुपालन कराने के लिए पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। बृहस्पतिवार को इंदिरा चौक रुद्रपुर पर वाहनों की चेकिंग के दौरान काशीपुर रोड से आती कार को चेक किया तो कार सवार सचिन गुंबर पुत्र स्व. अशोक गुंबर निवासी लालपुर किच्छा के कब्जे से आठ लाख 38 हजार 678 की रकम बरामद हुई, जिसका कोई भी दस्तावेज कार चालक नहीं दिखा सका और न ही कोई संतोषजनक जवाब दे सका। चुनाव में दुरुपयोग की आशंका को देखते हुए पुलिस ने धनराशि जब्त कर ली। साथ ही लॉकडाउन के उल्लंघन और पुलिस एक्ट के तहत सचिन का चालान किया गया है।
इधर, टांडा तिराहे पर 1.20 लाख रुपये पकड़े
रुद्रपुर। टांडा तिराहे के पास पंतनगर थाना पुलिस ने एक लाख 24 हजार रुपये बरामद किए।
पुलिस नने रुद्रपुर से हल्द्वानी जा रहे वाहन को चेक किया तो पिछली सीट पर पॉलीथिन में एक लाख 24 हजार रुपये बरामद हुए। पूछताछ में वाहन चालक नवीन पुत्र सुरेश चंद्र निवासी पालम विहार हरियाणा व मूल निवासी मुक्तेश्वर नैनीताल संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। राशि जब्त कर ली गई है।