फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: 774 यात्री हज करने दिल्ली से सऊदी अरब के लिए आज होंगे रवाना

Fri, 16 May 2025 01:32 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जसपुर। उत्तराखंड के 774 यात्री हज के मुकद्दस सफर पर शुक्रवार को रवाना होंगे। उन्हें दिल्ली एम्बार्केशन प्वाइंट से दो अलग-अलग फ्लाइट से सऊदी अरब के मदीना शरीफ भेजा जाएगा। पहली फ्लाइट में 377 और दूसरी में 397 यात्री शामिल हैं।
विज्ञापन


उत्तराखंड राज्य हज समिति के ईओ मोहम्मद आरिफ ने बताया कि 16 मई की सुबह 11ः25 बजे वाली पहली फ्लाइट से 377 तथा रात्रि 8ः05 बजे दूसरी फ्लाइट से 397 यात्री हज के सफर पर रवाना होंगे। 915 आजमीन को राज्य से इस बार हज करने का मौका मिला है। उन्होंने बताया कि 30 अप्रैल एवं दो मई को दो-दो, 9 मई को सात, 11 को 11 एवं 14 को 9 लोग समेत अब तक कुल 31 यात्री पहले ही सउदी अरब पहुंच चुके हैं। शुक्रवार को राज्य से जाने वाले यात्रियों का यह बड़ा काफला है। 17 मई को 107 एवं 30 को तीन यात्रियों का काफला दो अलग-अलग फ्लाइट से रवाना किया जाएगा। ईओ ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए हज हाउस दिल्ली में सभी इंतजाम के साथ मुलाजमीन और रजाकार तैनात किए गए हैं।


दिल्ली में हज समिति की टीम किए हुए हैं कैंप

जसपुर। ईओ मो. आरिफ ने बताया कि यात्रियों की सहूलियत के लिए राज्य हज समिति की टीम हज मंजिल एवं एयरपोर्ट पर कैंप किए हुए है। हवाई अड्डे पर ही यात्रियों को स्टेट हज इंस्पेक्टर के नंबर दिए जा रहे हैं। जो यात्रियों की सुविधा के लिए उनके साथ हज पर जाएंगे। इनकी संख्या छह है। उन्होंने बताया कि किसी भी असुविधा के लिए यात्री उन्हें भी काॅल कर सकते हैं। टीम में मो. अहसान, अब्दुल कादिर, मो.इजहार, गुलशन अली, मो. शाहिद शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें