फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: समायोजन प्रक्रिया के दायरे में 76 शिक्षक-शिक्षिकाएं

Mon, 19 Jan 2026 01:34 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। शिक्षा विभाग ने मानक से अधिक जमे शिक्षकों का समायोजन दूसरे विकास खंडों में कर दिया है। काशीपुर समेत जिले के 76 शिक्षकों की काउंसलिंग कर दूसरे ब्लॉकों में तैनाती लेने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

एक माह पूर्व विद्यालयों में मानक से अधिक शिक्षक जमे होने पर विकास खंड स्तर पर समायोजन प्रक्रिया पूर्ण हो गई थी। काशीपुर में छह शिक्षिकाओं का समायोजन काशीपुर के विद्यालयों में किया जा चुका है।
जिला स्तरीय समायोजन को लेकर जिला शिक्षाधिकारी बेसिक हरेंद्र कुमार मिश्रा ने जिले के विकास खंडों को पत्र भेज निर्देश जारी कर दिए थे। उन्होंने कहा था कि ब्लॉक में समायोजन होने के बाद भी अभी विद्यालयों में मानक से अधिक शिक्षक जमे हुए हैं। इस कारण से जिला स्तर पर समायोजन करने को कहा था।
विज्ञापन


इसमें दूसरे विकास खंडों में शिक्षकों का समायोजन किया जाना है। इसके दायरे में जिले के 76 शिक्षक आ रहे थे लेकिन यह प्रक्रिया परवान नहीं चढ़ पा रही थी। चार जनवरी को अमर उजाला ने एक जगह जमे शिक्षकों को जाना पड़ेगा शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था। इसका संज्ञान लेकर 16 जनवरी को डीईओ बेसिक कार्यालय चयनित शिक्षकों की काउंसलिंग की गई है। इसका परिणाम भी जारी कर दिया गया है। इस प्रक्रिया में काशीपुर के 16 शिक्षक-शिक्षिकाएं आए हैं।
विज्ञापन

वर्जन
16 जनवरी को जिला स्तरीय समायोजन प्रक्रिया को लेकर काउंसलिंग हो गई है। काशीपुर में 15 विद्यालयों के 16 शिक्षक-शिक्षिकाओं का समायोजन किया गया है।
-धीरेंद्र कुमार साहू, खंड शिक्षाधिकारी काशीपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें