फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: मेडिकल कॉलेज के प्रशासनिक भवन का 75 फीसदी काम पूरा

Sun, 03 May 2026 12:56 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। पंडित राम सुमेर शुक्ला स्मृति राजकीय मेडिकल कॉलेज में इस साल के अंत में कक्षाओं के संचालन की तैयारी चल रही है। इसके चलते निर्माण कार्यों में तेजी आ गई है। मेडिकल कॉलेज के प्रशासनिक भवन का कार्य 75 फीसदी से अधिक हो गया है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में 651 करोड़ लागत से निर्माण कार्य किए जा रहे हैं। कार्यदायी संस्था पेयजल निर्माण निगम को 377 करोड़ रुपये अवमुक्त हो चुके हैं। मेडिकल कॉलेज के आवासीय भवनों का कार्य 80 प्रतिशत से अधिक हो गया है।



सीनियर रेजिडेंट, जूनियर रेजिडेंट हॉस्टल का कार्य 82 प्रतिशत हो गया है। मेडिकल कॉलेज में चिकित्सालय भवन करीब तीन साल पहले तैयार हो गए थे। चिकित्सालय भवनों में ओपीडी के साथ ही वार्ड संचालित हो रहे हैं। सरकार ने इस साल से मेडिकल कॉलेज में कक्षाओं के संचालन की घोषणा कर रखी है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार के संकल्प को कई बार सार्वजनिक तौर पर प्रकट कर चुके हैं। सरकार की ओर से मेडिकल कॉलेज के कार्यों की लगातार समीक्षा की जा रही है।



फैकल्टी के लिए करनी होगी मशक्कत



राजकीय मेडिकल कॉलेज में फैकल्टी की कमी दूर करने के लिए सरकार और चिकित्सा शिक्षा विभाग को कड़ी मशक्कत करनी होगी। कॉलेज में स्वीकृत पदों के सापेक्ष काफी कम पदों पर तैनाती है।

पदनाम स्वीकृत पद तैनाती



प्राचार्य 01 01

प्रोफेसर 22 04



एसोसिएट प्रोफेसर 27 02

असिस्टेंट प्रोफेसर 41 05



सीनियर रेजिडेंट 26 04

जूनियर रेजिडेंट 38 18



नर्सिंग स्टाॅफ 306 257

-कोट :



सरकार की मंशा इसी वर्ष से मेडिकल कॉलेज में कक्षाओं के संचालन की है। इसी के अनुरूप निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं। चिकित्सा अनुभाग पूर्व से ही संचालित है। जून में नेशनल मेडिकल काउंसिल (एनएमसी) की टीम मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करेगी। एनएमसी की संस्तुति के बाद मेडिकल कॉलेज के संचालन का रास्ता साफ होगा। अवशेष कार्य तेज गति से कराए जा रहे हैं। इसकी लगातार निगरानी की जा रही है। समय पर फैकल्टी समेत सभी सुविधाएं जुट जाएंगी। मेडिकल कॉलेज में कक्षाओं के संचालन में किसी तरह की दिक्कत नहीं आएगी। - प्रो. ऊषा रावत, प्राचार्य राजकीय मेडिकल कॉलेज रुद्रपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें