फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: 13 केंद्रों पर आज 7,452 अभ्यर्थी देंगे यूटीईटी परीक्षा

Tue, 29 Sep 2026 01:06 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। उत्तराखंड अध्यापक पात्रता परीक्षा (यूटीईटी) की तैयारियां जिले में पूरी कर ली गई हैं। मंगलवार (आज) रुद्रपुर और काशीपुर के 13 केंद्रों पर 7,452 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा दो पालियों में होगी।
विज्ञापन

प्रथम पाली में यूटीईटी-प्रथम के तहत कक्षा एक से पांच तक के शिक्षकों की पात्रता के लिए 3,757 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। इनमें रुद्रपुर के 1,620 और काशीपुर के 2,137 अभ्यर्थी हैं। द्वितीय पाली में यूटीईटी-द्वितीय के तहत कक्षा छह से आठ तक की पात्रता के लिए 3,695 अभ्यर्थी शामिल होंगे। इनमें रुद्रपुर के 1,847 और काशीपुर के 1,848 अभ्यर्थी हैं। रुद्रपुर में पांच और काशीपुर में आठ केंद्र बनाए गए हैं। दोनों परीक्षाओं में शामिल होने वाले अभ्यर्थी एक ही दिन दोनों पालियों में परीक्षा दे सकेंगे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें