फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉलीथिन जब्त कर चार हजार रुपये जुर्माना वसूला

विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। सड़क पर कूड़ा फेंकने के आरोप में नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने एक नर्सिंग होम पर पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया। साथ ही अभियान चलाकर प्रतिबंधित पॉलिथीन जब्त कर करीब साढ़े चार हजार रुपये का जुर्माना वसूला।
विज्ञापन


नगर आयुक्त हिमांशु खुराना के निर्देश पर नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमरजीत सिंह ने निगम टीम के साथ कई जगहों पर गंदगी फैलाने वालों और प्रतिबंधित पॉलिथीन के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान चीमा चौराहा पर दो शोरूम स्वामियों पर सड़क तक अतिक्रमण करने पर जुर्माना किया।

इसके अलावा दढ़ियाल रोड पर स्थित एक नर्सिंग होम संचालक पर अस्पताल का कूड़ा सड़क पर फेंकने पर पांच हजार रुपये का जुर्माना किया। स्टेडियम के पास स्थित एक दुकान से 22 किलो प्रतिबंधित पॉलिथीन जब्त कर दो हजार रुपये जुर्माना वूसला। इसके अलावा मोहल्ला कटोराताल में मीट कॉर्नर, एक दुकान, गिरीताल स्थित एक निजी अस्पताल के पास लगी खानपान की पांच दुकानों से करीब 10 किलो प्रतिबंधित पॉलिथीन जब्त की। साथ ही दुकान का कूड़ा पास ही स्थित गिरीताल सरोवर में फेंकने पर ढाई हजार रुपये का जुर्माना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें