सुल्तानपुर पट्टी। कोसी नदी में चल रहे खनन पट्टे से पट्टाधारक एक वाहन से रायल्टी शुल्क का तीन गुना वसूल रहे हैं। इसके विरोध में वाहन स्वामियों ने अपने अपने वाहन खड़े कर पट्टा धारकों के खिलाफ प्रदर्शन किया।
आरोप लगाते हुए कहा कि कोसी नदी में सभी पट्टेधारक ट्रैक्टर-ट्रॉली के 75 क्विंटल वजन पर रॉयल्टी शुल्क 3200 रुपये ले रहे हैं। लेकिन स्टोन क्रशरों के दामों पर वाहन स्वामी को कुछ नहीं बच पा रहा है। वाहन स्वामी कुछ मूल्य बचाने के लिए रॉयल्टी से अधिक उपखनिज भर रहे हैं तो वहीं अधिकारियों की ओर से वाहन पकड़ने पर भारी जुर्माने का डर बना रहता है। कहा कि अधिकारियों से शिकायत की लेकिन सुनवाई नहीं हुई। सभी ने वाहन खड़े कर पट्टा धारकों के खिलाफ प्रदर्शन कर रॉयल्टी शुल्क कम करने की मांग की।
इस मौके पर बबलू, साजिद हुसैन, दीपक चंद्रा, नवाब अली, सतवीर, सचिन सैनी, हेमंत, जुबेर अली, लव अग्रवाल, प्रेम चंद, राजेंद्र, राजू, नरेश सैनी आदि थे।