फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़ाके की सर्दी में नवजात को गली में फेंका

विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। नवजात शिशु को कड़ाके की ठंड में एक गली में फेंक दिया गया। पुलिस के अनुसार नवजात (लड़का) करीब सात-आठ दिन का होगा।
विज्ञापन

रामनगर मार्ग पर स्थित एक शोरूम के बराबर की गली से गुजर रहे दो मजदूरों ने कपड़े में लिपटे नवजात शिशु को देखा और लोगों को जानकारी दी। कटोराताल पुलिस चौकी के प्रभारी दिनेश बल्लभ ने मौके पर आकर नवजात को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया और इसकी सूचना उच्चाधिकारियों और जिला बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष को दी। इधर, लोगों ने दो संदिग्ध महिलाओं को उसी गली में घूमते हुए देखा था। अनुमान लगाया जा रहा कि उन्होंने ही नवजात को लावारिस छोड़ा होगा।
विज्ञापन

जिला बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष डॉ. रजनीश बत्रा ने बताया कि नवजात राजकीय चिकित्सालय में भर्ती है। डॉ. नम्रता अग्रवाल ने बताया कि नवजात के शरीर में पानी की कमी थी और पीलिया की मामूली शिकायत थी। संयुक्त मजिस्ट्रेट हिमांशु खुराना ने बताया कि नवजात का उपचार चल रहा है। सीओ राजेश भट्ट ने बताया कि नवजात को फेंकने वाली महिलाओं की तलाश में सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें