शांतिपुरी। क्षेत्र के आनंदपुर मोड़ और गोकुलनगर के बीच सोमवार दोपहर करीब 12:30 बजे बरेली-लालकुआं पैसेंजर ट्रेन (55347) से कटकर एक अधेड़ की मौत हो गई। हादसे के कारण ट्रेन करीब 15 मिनट तक खड़ी रही।
रेलवे गार्ड और कर्मचारियों ने पटरी में फंसे क्षत-विक्षत शव को उठाकर पंतनगर स्टेशन मास्टर के सुपुर्द किया। स्टेशन मास्टर के अनुसार मृतक की उम्र करीब 55 साल की रही होगी। पंतनगर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रुद्रपुर भेजा है। समाचार लिखे जाने तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। ब्यूरो