फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेजी से बदलते परिवेश में सफल नेतृत्व पर चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। आईआईएम काशीपुर का कॉन्क्लेव ‘समन्वय’ पहली बार संस्थान परिसर से बाहर गुरुग्राम में 13 मई को आयोजित हुआ। कॉन्क्लेव में कंपनी की नीतियों को लेकर चर्चा की गई।
विज्ञापन


गुरुग्राम में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ निदेशक इंचार्ज केएन बधानी ने किया। मुख्य वक्ताओं में संदीप त्यागी (निदेशक एचआर सैमसंग) और श्रीआनंद आर (वरिष्ठ वीपी एचआर, एचसीएल टेक्नोलॉजी रिसोर्सेज) शामिल थे। कॉन्क्लेव में प्रकाश तिवारी, ईडी (सीएसआर) डीएलएफ लिमिटेड, दयानंद त्रिपाठी जीएम (टैलेंट एंड रिवॉर्ड ई-कॉम एक्सप्रेस), पूजा शर्मा निदेशक एचआर ब्रिटिश टेलीकॉम, दीवान जीएम-एचआर आशियाना हाउसिंग और उपासना निश्चल, हेड टैलेंट मैनेजमेंट ने तेजी से बदलते परिवेश में सफल नेतृत्व के विकास पर चर्चा की।

उपासना निश्चल ने कहा कि शीर्ष कंपनियों की नीतियों को अंधाधुंध अपनाने की बजाए उसके संदर्भ और संस्कृति को समझना जरूरी है। दूसरे सत्र में पी श्रीनिवासन (जीएम एचआर आईआरडीडीए) और सुजीत कुमार (एजीएमएचआर जिंदल स्टेनलेस लिमिटेड) ने विद्यार्थियों से कंपनी में नए बदलावों को लागू करने में होने वाली चुनौतियों पर चर्चा की। कॉन्क्लेव के माध्यम से छात्रों को प्रख्यात कंपनियों को कारपोरेट के लिए खुद को तैयार रहने का मौका मिला। ‘समन्वय’ का अगला भाग 20 मई को मुंबई में आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें