फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब की 44 दुकानों के लिए मांगी जा रही निविदा

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। जिले में अंग्रेजी और देसी शराब की 44 दुकानों के आवंटन के लिए आबकारी विभाग ने ऑनलाइन निविदाएं मांगी हैं। विभाग के पास आई निविदा दो मई को खुलेंगी। बता दें कि यह वे दुकानें हैं, जिनका राजस्व कम होने की वजह से टेंडर नहीं हो पाया था।
विज्ञापन


जिला आबकारी अधिकारी आलोक शाह ने बताया कि जिले की 107 अंग्रेजी और देसी शराब की दुकानों के लिए निविदा आमंत्रित की थी, लेकिन केवल 63 दुकानों का ही आवंटन हो सका था। देसी शराब की 28 और अंग्रेजी शराब की 16 दुकानें आवंटित नहीं हो सकी थी। लिहाजा बची दुकानों को आवंटित करने के लिए विभाग ने फिर से निविदा ऑनलाइन आमंत्रित की है।

उन्होंने बताया कि अंग्रेजी शराब की बड़ी दुकानों में काशीपुर नंबर एक, किच्छा नंबर एक, जसपुर खुर्द, जसपुर, काशीपुर नंबर दो, किच्छा नंबर दो आदि हैं। इसी तरह देसी शराब की बड़ी दुकानों में किच्छा बाइपास रोड, पुलभट्टा, बेरिया रोड बाजपुर, किच्छा नंबर एक, नंबर तीन, सितारगंज, दिनेशपुर, सुल्तानपुर पट्टी, गदरपुर आदि शामिल हैं।
विज्ञापन


जिला आबकारी अधिकारी आलोक शाह ने बताया कि देशी और विदेशी मदिरा की 44 दुकानों के लिए निविदा ऑनलाइन आमंत्रित की गई हैं। दो मई को तकनीकी निविदा खोलने के बाद दुुकानों का आवंटन होगा। जो दुकानें रह जाएंगी, उनके लिए फिर से निविदा की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें