रुद्रपुर। रुद्रपुर रोडवेज डिपो प्रबंधन ने खटीमा से मुरादाबाद के लिए सीधी चार बस सेवाएं शुरू कर दी हैं। इससे पहले टनकपुर और लोहाघाट डिपो की दिल्ली रूट की बसें वाया मुरादाबाद संचालित हो रही थीं।
रुद्रपुर डिपो के सहायक महाप्रबंधक श्रीराम कौशल ने बताया कि खटीमा बस स्टॉप से मुरादाबाद के लिए बस सेवाएं न होने से यात्रियों को दिक्कतें आ रही थीं। मुरादाबाद के यात्री टनकपुर और लोहाघाट डिपो की दिल्ली रूट की बसों से सफर करते थे। इसको देखते हुए खटीमा से सुबह नौ बजे से 12 बजे तक चार बस सेवाएं शुरू कर दी हैं। इससे दिल्ली रूट की बसों पर यात्रियों को दबाव कम होगा।