फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के विकास के लिए 63.07 करोड़ का बजट पास

Mon, 20 Jun 2016 11:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
विज्ञापन
बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिला नियोजन और अनुश्रवण समिति की बैठक में प्रभारी मंत्री  मंत्री प्रसाद नैथानी की अध्यक्षता में वर्ष 2016-17 के लिए जिले में सभी विभागों के लिए 63.07 करोड़ का परिव्यय स्वीकृत किया गया।
विज्ञापन


प्रभारी मंत्री ने एक सप्ताह के अंदर सभी क्षेत्रों के सड़क निर्माण के प्रस्ताव प्राथमिकता के आधार पर योजनाओं में शामिल करने का निर्देश दिया। मंत्री ने जिला योजना में जिन मदों का औचित्य नहीं है, उन मदों में धनराशि न देने, लोनिवि में सड़कों के निर्माण के लिए परिव्यय बढ़ाने, योेजना बनाते समय जनप्रतिनिधियों से भी उस विषय में सलाह मशविरा करने का निर्देश दिया। 

उन्होंने डीपीसी सदस्यो को आश्वासन दिया कि इस वर्ष जिला योजना में उनके द्वारा दिये गये प्रस्तावों पर स्वीकृति प्रदान की जायेगी। मंत्री ने कहा कि डीपीसी सदस्यों और विधायकों के अलावा अन्य लोगों के प्रस्तावों को योजना में शामिल नहीं किया जायेगा। पिछले वर्षो की जिला योजना में अधूरे कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जायेगा। 
विज्ञापन


सबसे पहले जिला योजना में उन्हीं सड़कों का चयन किया जाएगा, जिन सड़कों के निर्माण बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा जिन विभागों द्वारा निर्माण कार्य किये जाने है वह उनकी निविदाएं समय पर आमंत्रित करें ताकि समय से कार्य शुरू कराया जा सके। 

जिलाधिकारी डा. आशीष कुमार श्रीवास्तव, जिला पंयायत अध्यक्ष ईश्वरी प्रसाद गंगवार, विधायक राजकुमार ठुकराल, राजेश शुक्ला, प्रेम सिंह राणा, हरभजन सिंह चीमा, जिला योजना समिति के सदस्यए जिला विकास अधिकारी आरसी तिवारी, जिला अर्थ एवं सख्याधिकारी ललित चंद्र आर्य सहित सभी अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें