फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्गम का कोटा पूरा कर सुगम में आईं बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। दुर्गम मार्ग पर चलने वाली मियाद पूरी कर चुकी परिवहन निगम की बसों को पर्वतीय क्षेत्र से हटाकर सुगम क्षेत्र में भेजा रहा है। भवाली डिपो की छह बसों को दुर्गम में मियाद मियाद पूरी होने पर काशीपुर डिपो भेजा गया है।
विज्ञापन


हाईकोर्ट के आदेश का संज्ञान लेकर परिवहन मुख्यालय ने रविवार को डिपो को पत्र भेजकर मियाद पूरी कर चुकी बसों को हटाने का निर्देश दिया है। इस पर डिपो अधिकारियों ने सोमवार को काशीपुर डिपो टनकपुर मार्ग की बस यूके07पीए0925, 0927, दिल्ली मार्ग की 1475, हरिद्वार मार्ग की 1106 को मार्ग से हटाकर कार्यशाला में खड़ा कर दिया है।


इससे डिपो में 29 बसों का बेड़ा रह गया है। प्रबंधन ने पर्वतीय क्षेत्र (दुर्गम) के अनुसार पांच लाख किलोमीटर और छह साल की मियाद पूरी कर चुकी भवाली डिपो की छह बसों यूके07पीए1383, 1379, 1386, 1422, 1420 और 1421 को काशीपुर डिपो में भेजा है। मरम्मत के बाद इन बसों को दिल्ली और हरिद्वार मार्ग पर भेजा जाएगा।
विज्ञापन


मुख्यालय के निर्देश पर मियाद पूरी कर चुकी चार बसों को मार्ग से हटा दिया गया है। दुर्गम क्षेत्र में मियाद पूरी कर चुकी भवाली डिपो की 6 बसें डिपो में भेजी गई है। इन बसों को दिल्ली व हरिद्वार मार्ग पर भेजा जाएगा। - इंद्रासन, सहायक महाप्रबंधक काशीपुर डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें