फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री रावत 25 को करेंगे सेनेटरी नैपकिन प्लांट का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। विकासखंड परिसर में लगाई गई सेनेटरी नैपकिन निर्माण यूनिट का शुभारंभ 25 फरवरी को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत करेंगे। इसके अलावा वन स्टैप सेंटर का भी औपचारिक उद्घाटन उनके हाथों होगा। महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने प्लांट के साथ ही चिन्हित आयोजन स्थल का मुआयना भी किया। उन्होंने जिला कार्यक्रम अधिकारी को उद्घाटन के दिन 251 की बजाए अब 500 बालिकाओं और निर्धन महिलाओं को मुफ्त सेनेटरी नैपकिन के पैकेट वितरित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


शनिवार दोपहर को मंत्री रेखा आर्य ने नैपकिन प्लांट का मुआयना किया। उन्होंने नैपकिन निर्माण के लिए अपनाई जाने वाली चरणबद्ध प्रक्रियाओं की जानकारी ली। नैपकिन निर्माण करने वाली महिलाओं ने मंत्री आर्य को बताया कि सेमी आटोमैटिक प्लांट में 10 प्रकार के सेनेटरी नैपकिन तैयार होंगे। मंत्री ने प्लांट में तैयार किए गए नैपकिन की गुणवत्ता की तारीफ की।

इसके बाद उन्होंने वन स्टैप सेंटर के साथ ही आश्रम पद्धति के मैदान का निरीक्षण किया। इसी मैदान में उद्घाटन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। मंत्री रेखा आर्य ने बताया कि 25 फरवरी को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत सेनेटरी नैपकिन प्लांट का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद बागेश्वर में लगी यूनिट का शुभारंभ किया जाएगा, हालांकि उसकी तिथि अभी तय नहीं हुई है। इस दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अखिलेश मिश्रा, एसडीएम नरेश चंद्र दुर्गापाल, सीओ स्वतंत्र कुमार आदि थे।
विज्ञापन


आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दिखाई जाएगी पैडमैन फिल्म
रुद्रपुर। क्षेत्र की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पैडमैन फिल्म दिखाई जाएगी। इसके लिए वेदांता समूह ने हामी भर दी है। जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अखिलेश मिश्रा ने बताया कि आने वाले बृहस्पतिवार को वेव सिनेमा में क्षेत्र की 300 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को फिल्म दिखाई जाएगी। वेदांता समूह के सौजन्य से फिल्म दिखाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें